Jharkhand Weather : न्‍यूनतम तापमान में फिलहाल बदलाव संभव नहीं, छाया रहेगा कोहरा

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। अगले तीन-चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। झारखंड में कहीं-कहीं कोहरा और धुंध छाया रहेगा। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा यह जानकारी रांची के एयरपोर्ट स्थित मौसम विभाग ने अपने 25 दिसंबर की बुलेटिन में दी है।

मौसम विभाग के मुताबिक 26 और 27 दिसंबर को राज्‍य में सुबह में कहीं-कहीं को कोहरा या धुंध छाया रहेगा। उसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। रांची और आसपास के इलाकों में 30 और 31 दिसंबर को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे।

पिछले 24 घंटे में झारखंड मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस डालटेनगंज में दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी डालटेनगंज में ही 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रांची शहर में न्‍यूनतम तापमान 8.6 और जमशेदपुर में 10.5 डिग्री सेल्‍सियस दर्ज किया गया।

राजधानी रांची से सटे कांके का तापमान दिसंबर को 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान चढ़ने के बाद वातावरण में कनकनी थोड़ी कम हुई है। हालांकि ठंढ से राहत नहीं मिली है।