जन कल्याण संगठन जरूरतमंदों के बीच करेगा 500 कंबल का वितरण

झारखंड
Spread the love

गिरिडीह। जन कल्याण संगठन जरूरतमंदों के बीच 500 कंबल का वितरण करेगा। वंचितों तक सरकारी लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। संगठन का ऑफिस खोला जाएगा। यह निर्णय संगठन की रविवार को सुरेश कुमार दिवाकर की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया।

बैठक में संगठन के विस्तार, अनुशासन, नियम इत्यादि पर चर्चा हुई। जन कल्याण संगठन के संविधान में संशोधन भी किया गया। बैठक में संगठन के सभी पदधारी और सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखें। पंचायत स्तर पर संगठन का विस्तार करने का सुझाव दिया। जिन जरूरतमंदों को सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, उन्हें लाभ दिलाने का प्रयास करने पर सहमति बनी।

संगठन की अंदरुनी मजबूती के लिए अनुशासन समिति का गठन किया गया। संगठन का मुख्य ऑफिस जल्द खोला जाएगा। संगठन के अध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह ने कहा कि‍ जल्‍द 500 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जाएगा। यह कार्य जारी रहेगा।

बैठक में अंबिका प्रसाद वर्णवाल, देवकी राय, शुरेश कुमार दिवाकर, अध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह, महासचिव मुरारी प्रसाद सिंह, सचिव विकास कुमार राय, उपसचिव प्रकाश पंडित, उप महासचिव लालमोहन पंडित, संगठन मंत्री वरुण पांडेय, कोषाध्यक्ष शंभू वर्णवाल, प्रवक्ता रंजीत कुमार सिंह, पंकज कुमार राय, हेमंत कुमार सिंह, आफरीन अंसारी, अब्बास अंसारी, अकबर अंसारी, आरिफ अंसारी, बासुकी राय, देवकरण राय, प्रदीप राय, जितेंद्र कुमार राय, उमेश हाजरा, रजाक अंसारी, सफिक अंसारी आदि मौजूद थे।