उपायुक्त ने परिजनों संग झारखंड धाम में की पूजा अर्चना

झारखंड
Spread the love

योगेश कुमार पांडेय

गिरिडीह। झारखंड प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थस्थल झारखंड धाम में गिरिडीह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने रविवार को परिवार के साथ पूजा अर्चना की। जिलेवासियों की  सुख, शांति, समृद्धि, सद्भाव की मंगलकामना की। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच परिजनों संग भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किये। मंदिर परिसर में गरीब, निःसहाय के बीच कंबल और प्रसाद का वितरण किया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि क्षतविहीन बाबा भोलेनाथ का मंदिर बेहद ही मनोहारी है। इसकी महिमा अपरंपार है। दर्शन से मन प्रफुल्लित हो गया। झारखंडधाम में चल रहे विकास योजनाओं का बारीकी से अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद कुमार कर्मकार, हीरोडीह थाना प्रभारी राधेश्याम पांडेय, नरेश पंडा, मनोज पंडा, किशोर पंडा, अंबिका पंडा, रंजन पंडा, ब्यास पंडा, कृष्णदेव पंडा, नकुल पंडा, कृष्ण पंडा, सुनील पंडा, अशोक पंडा, राजेश पंडा सहित अन्य मौजूद थे।