Corona Update : झारखंड में मिले 173 नये मरीज, जानें जिलों का हाल

झारखंड सेहत
Spread the love

रांची । झारखंड में 10 दिसंबर की रात 9 बजे तक 173 नये मरीज मिले। सबसे अधिक 95 मामले रांची जिले से मिले। अब राज्‍य में 1 लाख 11 हजार 003 पॉजिटिव केस और 1,690 सक्रिय केस हैं। इलाज के बाद 1 लाख 8 हजार 320 लोग ठीक हो चुके हैं। गुरुवार को 220 लोग ठीक हुए।

ये है जिलों के आंकड़े

विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रांची से 95, बोकारो से 9, चतरा से 2, देवघर से 3, धनबाद से 6, दुमका से 1, पूर्वी सिंहभूम से 9, गढ़वा से 2, गिरि‍डीह से 2, गुमला से 3, हजारीबाग से 5, खूंटी से 2, कोडरमा से 1, लातेहार से 5, लोहरदगा से 5, पलामू से 11, रामगढ़ से 3, साहिबगंज से 1, सरायकेला से 2, पश्चिमी सिंहभूम से 6 मरीज मिले।

2 मरीज की हुई मौत

राज्‍य में 10 दिसंबर को 2 मरीजों की मौत हो गई। बोकारो के 1 और रांची के 1 मरीज की मौत हो गई। अब मरने वालों की संख्‍या 993 हो गई।