चलंत लोक अदालत सोमवार को, ग्रामीणों को जानकारी दी

झारखंड
Spread the love

योगेश कुमार पांडेय

गिरिडीह। जिले के जमुआ प्रखंड कार्यालय, खरगडीहा, बदडीहा-1 पंचायत सचिवालय में डालसा के तत्वावधान में सोमवार को चलंत लोक अदालत लगेगी। इसमें सुलह के मामलों का निष्पादन किया जायेगा। कार्यक्रम का प्रसार-प्रचार सघन स्तर पर किया जा रहा है।

रांची झालसा के तत्वावधान में गिरिडीह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव संदीप कुमार बर्तम के आदेश पर चलंत लोक अदालत लग रही है। ग्राम बदडीहा, सलैया में रविवार को डालसा पीएलवी मुकेश कुमार वर्मा ने ग्रामीणों को चलंत लोक अदालत से फायदे और  सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को कानूनी सहायता दिलाना जिला विधिक सेवा प्राधिकार का उद्देश्य है। जनसंपर्क कर पीएलवी महेंद्र कुमार वर्मा, नेमचंद प्रसाद वर्मा ने चलंत लोक अदालत के बारे में जानकारी देते हुए अधिक संख्या में ग्रामीणों को भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमुआ प्रखंड चिकित्सा प्रभारी डॉ राजेश कुमार दुबे ने बताया कि कानूनी साक्षरता शिविर में चिकित्सा दल का गठन किया गया है। जमुआ प्रखंड मुख्यालय में एएनएम सरिता सिन्हा, एमपीडब्ल्यू जोगेश्वर विश्वकर्मा, पंचायत सचिवालय खरगडीहा में एएनएम पूनम हेम्ब्रम, एमपीडब्ल्यू इजहारुल हक अंसारी और बदडीहा 1 पंचायत  सचिवालय में एएनएम गीता वर्मा, हफिजा खातून, एमपीडब्ल्यू अभिषेक कुमार चिकित्सा सेवा देने के लिए तैनात रहेंगे। पर्यवेक्षक एमटीएस अभय कुमार होंगे।