शहीदों के बच्चों और वीरांगनाओं को समर्पित की किताबें

झारखंड
Spread the love

रांची। शिक्षक डॉ गुरु एम रहमान की एक साथ 12 किताबों का शनिवार को विमोचन किया गया। विमोचन कार्यक्रम झारखंड की राजधानी रांची के प्रेस क्लब सभागार में आयोजित था। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व कुलपति प्रोफेसर रमेश शरण, सम्मानित  अतिथि के रूप में एसएसपी अजय लिंडा, एसएम हबीब असगर, कमांडेंट, (पीएंडए) झारखंड सेक्टर राजीव गुप्ता, क्यूरेटर, टेडेक्स कांके, डॉ ज्योति प्रकाश, डॉ अश्विनी कुमार थे।

उपस्थित अतिथियों ने कहा कि लॉकडाउन का सबसे अच्छा उपयोग श्री रहमान ने किया है। बारह प्रतियोगिता परीक्षाओं के महत्‍वपूर्ण पुस्तकों का लेखन किया है। श्री रहमान ने कहा कि मेरा यह प्रयास देश के लिए कुर्बान होने वाले शहीद के बच्चों और वीरांगनाओं को समर्पित है। मैंने यह किताब उन्हीं के मद्देनजर लिखा है। सारी पुस्तक विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए रामबाण साबित होगी।

किरण प्रकाशन ने किताबों का प्रकाशन किया है। विमोचन किये किताबों में इतिहास तीन खंड, भूगोल खंड, भारतीय अर्थव्यवस्था, भारतीय राजव्यवस्था, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, विहार और सामान्य ज्ञान शामिल हैं।

अतिथियों का स्वागत करते हुए अदम्या अदिति गुरुकुल के निदेशक मुन्ना ने कहा कि यह गर्व का क्षण है कि जब 12 पुस्तकें छात्रों को समर्पित की जा रही है। कार्यक्रम में किरण पब्लिकेशन के सीएमडी एसएम प्रसाद ने सभी का आभार प्रकट किया।