भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश 4 दिसंबर से करेंगे कोल्हान प्रमंडल का दौरा

झारखंड
Spread the love

रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश 4 दिसंबर से कोल्हान प्रमंडल के 5 दिवसीय सांगठनिक प्रवास पर जाएंगे। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष का झारखंड के सभी जिलों में सांगठनिक प्रवास के कार्यक्रम को पार्टी द्वारा तैयार किया जा रहा है। प्रथम चरण कोल्हान प्रमंडल के चाईबासा, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम (घाटशिला) और जमशेदपुर महानगर के कार्यक्रमों से होगा।

श्री शर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष 4 दिसंबर को चाईबासा, 5 दिसंबर को सरायकेला खरसांवा, 6 दिसंबर को पूर्वी सिंहभूम (घाटशिला) और 7 दिसंबर को जमशेदपुर महानगर जिला की कार्यसमिति बैठक में शामिल होंगे। जिला कार्यसमिति बैठकों के अतिरिक्त प्रदेश अध्यक्ष का जिला पदधारियों, सांसद, विधायक के साथ भी बैठक निर्धारित है।

साथ ही, वे ज़िलों के पुराने, वरिष्ठ कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, कार्यकर्ता एवं आमजनों से भी मिलकर संवाद करेंगे। सभी जिलों में किसी एक बूथ पर भी प्रदेश अध्यक्ष बूथ समिति की बैठक में भाग लेंगे। कोल्हान प्रमंडल के सभी जिलों में प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत एवं बैठक कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। श्री शर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष 8 दिसंबर को रांची लौटेंगे।