सभी ब्लॉक और गांवों में जाकर जरूरतमंद नेत्र रोगियों की मदद करेगी एंबुलेंस

झारखंड सेहत
Spread the love

  • भगवान महावीर अस्पताल और रिसर्च सेंटर के नेत्र एंबुलेंस का लोकार्पण

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के हरमू रोड के श्री दिगंबर जैन भवन से शुक्रवार को नि:शुल्क नेत्र परीक्षण और उपचार के लिए मोबाइल एंबुलेंस का शुभारंभ हुआ। डॉ मार्शल आइंद (निदेशक, प्रमुख  झारखंड स्वास्थ्य सेवाओं) ने एंबुलेंस को डालटेनगंज के लिए रवाना किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष पूरनमुल जैन ने बताया कि यह नेत्र एंबुलेंस झारखंड के सभी ब्लॉक और गांवों में जाकर गरीब एवं जरूरतमंद नेत्र रोगियों की मदद करेगी। संस्था गरीब मोतियाबिंद रोगियों को मुफ्त मोतियाबिंद सर्जरी प्रदान कर रहा है। यह एंबुलेंस प्रतिदिन 100 मरीजों की सेवा कर सकती है। गंभीर नेत्र रोगियों के लिए ऑस्ट्रेलिया की नेत्र विशेषज्ञ डॉ रूपाली खन्ना द्वारा मुफ्त दूरसंचार उपचार प्रदान किया जाएगा।

डॉ संजय कुमार ने बताया कि जैन समाज गरीब और जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद कर रहा है। पूरनमुल जैन ने विश्वास दिलाया कि भगवान महावीर अस्पताल और रिसर्च सेंटर सामाजि‍क काम करता रहेगा। कार्यक्रम का संचालन रिसर्च सेंटर के उप सचिव धर्मचंद रारा ने किया। रिसर्च सेंटर के सचिव पदम छाबड़ा ने धन्यवाद किया।

इस अवसर पर उम्मेदमल जैन (अध्यक्ष दिगम्बर जैन पंचायत), कमल जैन (सचिव, दिगंबर जैन पंचायत) सीए महेंद्र कुमार जैन (कोषाध्यक्ष, दिगंबर जैन पंचायत), जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र कुमार जैन, पदम छाबड़ा, चित्तरमुल जैन, संतोष जैन, डॉ वीके जैन, डॉ आलोक जैन, सुभाष विनायक, संजय पाटनी, डॉ संजय कुमार, डॉ मिश्रा, डॉ अनुराधा, अनिल शर्मा, सज्जन सर्राफ, बिमल छाबड़ा, राज कुमार सरावगी, राहुल मारू, मधु माहेश्वरी, पवन शर्मा, अरुण कुमार चावरिया सहित अन्‍य मौजूद थे।