ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के अध्यक्ष रखाल दादा नहीं रहे

झारखंड
Spread the love

  • ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन में शोक की लहर

धनबाद। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के अध्यक्ष रखाल दास गुप्ता का 89 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद सोमवार की देर रात निधन हो गया। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष डीके पांडेय ने उनके निधन पर शोक व्यक्त कि‍या। तीन दिन के शोक का निर्णय लिया है। इस दौरान सभी यूनियन के दफ्तरों में झंडा आधा झुका रहेगा।

ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन अध्यक्ष रखाल दास गुप्ता काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। इस दौरान उन्हें इलाज के लिए चेन्नई भी ले जाया गया था। बाद में उन्हें गुवाहाटी के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य में कुछ सुधार होने के बाद गुवाहाटी में रेलवे के सेंट्रल हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। गंभीर रूप से बीमार चल रहे श्री गुप्‍ता का इलाज देश के तमाम बड़े डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के बाद गुवाहाटी के अपोलो अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के काफी प्रयास के बाद भी उन्‍हें बचाया नहीं जा सका।

ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्‍होंने कहा कि उनके नहीं रहने से फेडरेशन को बड़ा झटका लगा है। उनके निधन से रिक्त स्थान की भरपाई संभव नहीं है। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन से सम्बद्ध सभी यूनियन के कार्यालय में तीन दिन तक यूनियन का झंडा आधा झुका रहेगा। दादा अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और पुत्रवधु छोड़ गए है।

आज ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की धनबाद शाखा दो, हिल कॉलोनी स्थित यूनियन कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। उपस्थित सदस्‍यों ने 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति की कामना की। यूनियन कार्यालय का झंडा को तीन दिनों के लिए  झुकाया गया। श्रद्धांजलि सभा में टीके साहू, एके दा, एनके खावस, सोमेन दत्ता, नेताजी सुभाष, तपन विश्‍वास, आरके सिंह, परमेश्वर कुमार, एसके प्रसाद, मुकेश कुमार महतो, इस्लाम अंसारी, सुबोध कुमार, रामनाथ शर्मा आदि उपस्थित थे।