रांची। कृषि बिल के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा रांची महानगर द्वारा रांची के बरियातु के बड़गाई बस्ती में महिला किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा आरती कुजूर, प्रदेश महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी मंजुलता दुबे, रांची महानगर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनिता वर्मा, बरियातु महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष शीला देवी, आशा कच्छप, ललिता देवी, तेतरी देवी, सुनीता देवी, रीता देवी, बॉबी देवी, उषा टोप्पो, रजनी टोप्पो, राधा कच्छप, जयमंति कलुंदिया, सुमंति गाड़ी सहित महिलाओं ने कृषि बिल के समर्थन में पूरे गांव को जागृत करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर आरती कूजूर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कृषि कानून में हर किसान को सम्मान देने का काम किया है। उनके खाते में आज पीएम किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत किसानों को सहयोग करने का काम किया है। इसके तहत हर साल 6 हजार रुपये किसानों के खाते में सीधे दिया जाता है। आजतक किसी सरकार ने ऐसा नहीं किया।
अनिता वर्मा ने कहा महिला मोर्चा कृषि बिल के समर्थन में गांव-गांव जाकर महिला किसानों को जागरूक करने के लिये संकल्पित होकर काम करेगी। आज भी देश का हर किसान इस योजना का लाभ लेने के लिये उत्साहित है। सैकड़ों महिला किसानों ने इस योजना का फार्म भरा।