झारखंड के 33 लाख विद्यार्थियों को दिया जाएगा स्कूल कि‍ट

झारखंड मुख्य समाचार शिक्षा
Spread the love

रांची। झारखंड के 33 लाख विद्यार्थियों को स्कूल कि‍ट दिया जाएगा। सरकारी स्कूल में कक्षा 1 से 8 में पढ़ रहे विद्यार्थियों को यह दिया जाएगा। इससे संबंधित राशि झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने स्कूलों को भेज दी है। राज्य परियोजना निदेशक डॉ शैलेश कुमार चौरसिया ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधीक्षक सह अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को सूचना दी है।

डॉ चौरसिया ने 15 दिसंबर को लिखे पत्र में कहा है कि राज्‍य योजना अंतर्गत सरकारी स्कूलों के कक्षा 1 से 8 में पढ़ रहे सभी कोटि के विद्यार्थियों को विद्यालय कि‍ट योजना के अंतर्गत सामग्री देनी है। इसके लिए राशि सीधे विद्यालय को उपलब्ध कराई गई है। कक्षा 1 और 2 के लिए प्रति छात्र 85 रुपये दिए गए हैं। कक्षा 3 से 5 के छात्रों के लिए 180 रुपये और कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए 305 रुपये दिये गये हैं।

राज्य के सभी जिलों में 33024 विद्यालय हैं। यहां 33 लाख 59 हजार 648 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। उन्‍हें 66 करोड़ 12 लाख 56 हजार 750 रुपये उपलब्‍ध कराई गई है। कक्षा 1 से 8 के विद्यार्थियों को 20 रुपये की दर से नोटबुक उपलब्ध कराने के लिए राशि उपलब्ध करायी गई है। विद्यार्थियों को पेन-पेंसिल, रबर, कटर, इंसट्रमेंट बॉक्स दी गयी संख्या के अनुसार उपलब्ध कराया जाना है। इस संबंध में विद्यालयों की समीक्षा कर ली जाय कि विद्यार्थियों को निर्धारित संख्या में सामग्री उपलब्ध करायी गई है या नहीं।