पुलिस जांच में हुआ खुलासा, जमीन हड़पने के लिए शूटर से कराई थी पति-पति की हत्‍या

अपराध झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा । जमीन हड़पने के लिए पति और पति की हत्‍या कर दी गई थी। इसका खुलासा पुलिस जांच में हुआ। लोहरदगा थाना क्षेत्र के जुरिया बड़का टोली गांव के खलिहान में पुआल से बने कुंभा में रात में धान की निगरानी करने के लिए बिरसा उरांव और उसकी पत्नी चरिया उरांव सो रहे थे। अज्ञात अपराधकर्मियों ने 8 नवंबर, 2020 की रात लगभग 11 बजे गोली उनकी हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में लोहरदगा थाना में अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कि‍या गया था।

पुलिस अधीक्षक प्रियंका मीना ने केस को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में एक अनुसंधान टीम बनाई। टीम अनुसंधान करने एवं अपराधियों को खोजने में लग गई। इस क्रम में पता चला कि बिरसा उरांव और उसके भतीजा बिजेन्द्र बाखला के बीच जमीन बेचने को लेकर हमेशा झगड़ा होते रहता था।

इसी दरम्यान जुरिया के ही जमीन कारोबारी दीपक कुजुर एवं विकास उरांव से विजेंद्र बाखला का मेलजोल बढ़ा। विजेंद्र बाखला, विकास उरांव एवं दीपक कुजुर ने मिलकर बिरसा उरांव को मार कर उसकी सारी जमीन को हड़प कर स्वतंत्र रूप से खरीद-बिक्री करने की योजना बनाई। हत्या करने के लिए इन लोगों ने शूटर संजय और राजकुमार ठाकुर को बुलाया। हत्या करने के लिए एक 9mm पिस्टल की भी व्यवस्था की।

शूटर 8 नवंबर की रात लगभग 11 बजे पुआल के कुंभा में सो रहे बिरसा उरांव और उसकी पत्नी चरिया उरांव पर फायर करने लगे। इस दौरान चरिया उरांव की गोली लगने से घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। इस घटना में संलिप्त सभी अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों ने अपराध स्वीकार किया है। घटना में प्रयुक्त हथियार और मोबाइल फोन को अभियुक्त के बताये अनुसार बरामद कर जब्‍त कर लिया गया है।

छापामारी टीम में पु.अ.नि पंकज कुमार शर्मा (अनुसंधानकर्ता), SI सनी कुमार, SI शैलेंद्र कुमार, SI मनीषा कुमार, SI ऋशिकांत कुमार, SI सुजीत कुमार, हवलदार गला प्रधान सवैया, आरक्षी 1114 नवलेश कुमार शर्मा, सत्य किशोर कुमार और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। गिरफ्तार अभियुक्तों में जुरिया बडकाटोली के दीपक कुजूर, विकास उरांव, विजेन्द्र बाखला, रांची के नरकोपी के संजय उरांव, लोहरदगा सेन्‍हा जोगना के राजकुमार ठाकुर शामिल हैं। अपराध कर्मियों के पास से 4 एंड्राइड मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, 9mm पिस्टल देसी एवं तीन राउंड जिंदा गोली बरामद किया गया है।