- टिस्को निबंधित श्रमिक संघ के सदस्यों ने की मांग
जमशेदपुर । टाटा स्टील में होने वाली बहाली में निबंधित श्रमिकों के पुत्रों को उम्र सीमा में छूट दी जानी चाहिए। टिस्को निबंधित श्रमिक संघ के अध्यक्ष अरुण आचार्य की अध्यक्षता में बिष्टुपुर टाउन मैदान में गुरुवार को हुई बैठक में यह मांग उठी। मौके पर मौजूद सदस्यों ने कहा कि हमारे पूर्वजों का टाटा स्टील सहित एक कंपनी से लेकर 110 कंपनी बनाने में योगदान रहा है। अभी टाटा स्टील में बहाली होने वाली है। उस बहाली में टिस्को निबंधित श्रमिक संघ के पुत्रों को उम्र सीमा में छूट मिलनी चाहिए। टिस्को
निबंधित श्रमिक संघ का कहना है कि अगर उम्र सीमा में छूट नहीं दी गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। टाटा स्टील के अंदर विभिन्न विभाग में स्थायी प्रकृति के जॉब में 30 हजार से भी ज्यादा ठेका मजदूर कार्य कर रहे हैं। ठेका मजदूरों की उम्र सीमा नहीं देखी जा रही है। टाटा स्टील में ज्यादातर प्रवासी मजदूर हैं। उन्हें हटाकर उसकी जगह निबंधित श्रमिक संघ के पुत्रों को पेरोल में रखा जाए। बैठक में सुजीत चौधरी, मनोज पांडेय, विजय सिंह, रमेश सिंह, रमेश वर्मा, विमल, तारकेश्वर प्रसाद आदि लोग उपस्थित थे।