बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव का क्षेत्र, कई राज्‍यों में होगी भारी बारिश

देश नई दिल्ली मौसम
Spread the love

नई दिल्‍ली । बंगाल की दक्षिण पूर्व खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर एवं भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के आसपास एक कम दबाव का क्षेत्र तैयार हो रहा है। अगले 36 घंटों के दौरान दबाव गहरा हो सकता है। उसके बाद इसके आगे बढ़ने की संभावना है। इसके उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। 02 दिसंबर के आसपास इसके दक्षिण तमिलनाडु तट के करीब पहुंचने की संभावना है।

अधिक भारी बारिश की संभावना

इसके प्रभाव से 1 से 3 दिसंबर, 2020 के दौरान तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, लक्षद्वीप, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण रायलसीमा में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है।

तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल में 1 से 3 दिसंबर के बीच मध्यम से तेज आंधी के साथ बहुत तेज बारिश और अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। इसके 2 दिसंबर को अलावा दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की भी संभावना है।  2 से 3 दिसंबर के दौरान दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और लक्षद्वीप क्षेत्र में भी बादल कड़कने और बिजली गिरने के साथ भारी बारिश हो सकती है।

मछुआरों को 29 नवंबर को दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर, 30 नवंबर को बंगाल की दक्षिण खाड़ी के मध्य भागों में,  1 और 2 दिसंबर को बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी, मन्नार की खाड़ी, कोमोरिन क्षेत्र, तमिलनाडु और केरल के तटों पर तथा  2 और 3 दिसंबर, 2020 को लक्षद्वीप-मालदीव क्षेत्रों और दक्षिण पूर्व अरब सागर पर में मछुआरों को नहीं जाने की सलाह दी गई है।

तामिलनाडु तट पर पहुंचने की संभावना

बंगाल की दक्षिण पूर्व खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर तथा भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के आसपास एक कम दबाव का क्षेत्र तैयार हो रहा है। अगले 36 घंटों के दौरान दबाव गहरा हो सकता है और उसके बाद इसके आगे बढ़ने की संभावना है। इसके उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है और 02 दिसंबर, 2020 के आसपास इसके दक्षिण तमिलनाडु तट के करीब पहुंचने की संभावना है।

मध्य क्षोभ मंडल में एक गर्त के रूप में पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है।

हरियाणा और उससे सटे पश्चिम उत्तर प्रदेश में एक चक्रवाती क्षेत्र बन रहा है।

महाराष्ट्र तट से पूर्व-पूर्वी अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती लहर बन रही है

पूर्वोत्तर बांग्लादेश और उसके निकट चक्रवाती घुमाव तैयार हो रहा है।