झारखंड की तरह यूपी में भी हुआ सड़क हादसा, चार लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्तर प्रदेश। झारखंड की तरह उत्तर प्रदेश में भी हादसा हुआ। इस घटना में भी चार लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा दिया।

जानकारी के मुताबिक यूपी के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार को दर्दनाक हादसा हुआ। आगे जा रही रोडवेज की एक बस में इनोवा कार पीछे से जा घुसी। भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक शख्स घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी हो कि झारखंड में बीते गुरुवार की रात 1.30 बजे पलामू के छतरपुर महेंद्रा पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रक ट्रक में असंतुलित कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी थी। इस घटना में चार लोगो को मौत मौके पर ही हो गई थी। हादसा इतना बड़ा था कि घंटों कार में व्यक्ति फंसे रहे। कार सवार तिलक समारोह से लौटकर नबीनगर अपने घर जा रहे थे।