श्रम मंत्री ने बिरहोर कॉलोनी में कंबल, साड़ी, लुंगी, शर्ट पैंट का किया वितरण

झारखंड
Spread the love

चतरा। जिले के कान्हाचट्टी प्रखंड के बकचुम्मा पंचायत के बिरेखाप स्थित बिरहोर कॉलोनी में झारखंड के श्रम मंत्री सत्यानंद भोगता ने बिरहोर परिवारों के बीच कंबल, साड़ी, लुंगी, शर्ट पैंट का वितरण किया।

इस दौरान मंत्री ने कहा कि सरकार गरीबों के लिए हरसंभव मदद करने के लिए हमेशा खड़ी है। सरकार संवेदनशील है। गरीबों को रोटी, कपड़ा, मकान प्राथमिकता के साथ उपलब्ध कराना राज्य सरकार की जिम्मेवारी है।

इस मौके पर कान्हाचट्टी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी पप्पू रजक, मुखिया दुलारी देवी, राजद जिलाध्यक्ष नवलकिशोर यादव, राजद जिला प्रवक्ता दिनेश दांगी, राजद के वरिष्ठ नेता मनोहर यादव, समाजसेवी राजेंद्र राम, समाजसेवी रामेश्वर यादव, आदित्य यादव समेत अन्य, उपस्थित थे।