पोबी में धूमधाम के साथ मनाई गई काली और चित्रगुप्त पूजा

झारखंड
Spread the love

  • राष्ट्र की समृद्धि में चित्रांश समाज की अहम भूमिका : गिरिवर नंदन प्रसाद

गिरिडीह । एकीकृत बिहार सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व स्वतंत्रता सेनानी स्व सदानंद प्रसाद की जन्म कर्मस्थली ग्राम पंचायत पोबी स्थित लाला टोला मंडप में दीपावली की अर्धरात्रि को मां काली की प्रतिमा स्‍थापित की गई। धूमधाम से पूजा अर्चना कर सोमवार प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया। कोविड-19 के कारण तीन दिवसीय मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया।

सेवानिवृत्त विज्ञान शिक्षक गिरिवर नंदन प्रसाद ने बताया कि ग्राम पंचायत में सुख, शांति, समृद्धि, सद्भाव की मनोकामना से 100 वर्ष से पूर्व रामेश्वर प्रसाद द्वारा छोटा सा झोपड़ी नुमा मंडप में काली पूजा की शुरुआत की गयी थी। यह अनवरत जारी है। चित्रांश के आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त की चित्रांश परिवार द्वारा पूजा अर्चना की गयी।

गौतम पांडेय और जय कृष्ण पांडेय ने पुरोहित की भूमिका निभायी। जयकारे, वैदिक मंत्रोच्चारण से माहौल भक्तिमय हो गया था। श्री प्रसाद ने कहा कि राष्ट्र की समृद्धि में चित्रांश समाज की अग्रणी भूमिका है। देश विदेश में सभी क्षेत्र में अहम पद पर आसीन चित्रांश नई दिशा, दशा प्रदान कर रहे हैं। चित्रांश परिवार सुख, शांति, समृद्धि, प्रेम, सद्भाव के वाहक हैं।

पूजा के सफल आयोजन में  सेवानिवृत्त डीडीसी गौरीशंकर प्रसाद, झारखंड सरकार स्कूली शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव संदीप कुमार, वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर सचिव प्रदीप कुमार, चांदन बीडीओ विद्याशंकर, वीर अभिमन्यु प्रसाद, अनिल कुमार सिन्हा, बच्चन बेचारा, ललित किशोर प्रसाद, अलख निरंजन प्रसाद, नंदकिशोर प्रसाद, निशिकांत प्रसाद, राजेश कुमार, प्रशांत सिन्हा, संपूर्णानंद प्रसाद, प्रवीण सिन्हा, आलोक सिन्हा, अमर किशोर प्रसाद, विवेकानंद प्रसाद धीरज, अमरकिशोर प्रसाद, विभाकर कांत, प्रभात चंद्र, मनीष सिन्हा, रौशन सिन्हा, नितेश सिन्हा, राजा अभिनव, किशोर प्रसाद, योगेश कुमार पांडेय की भूमिका रही।