Jharkhand : दो दिनों में 8 डिग्री सेसि गिरा कांके का तापमान, रहें सावधान

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची । झारखंड की राजधानी रांची के कांके क्षेत्र के तापमान में जबरदस्‍त गिरावट दर्ज की गई है। दो दिनों में यहां का न्‍यूनतम तापमान करीब 8 डिग्री सेल्सियस गिर गया है। आने वाले दिनों में और गिरावट दर्ज किये जाने की संभावना है। तापमान में आ रही कमी को देखते हुए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

बारिश और हवा का असर

बिरसा कृषि विश्‍वविद्यालय के विभागाध्‍यक्ष डॉ ए वदूद के मुताबिक यह बारिश और हवा का असर है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद हवा तेज गति से चली। इसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज किया गया। हालांकि इस महीने में तापमान में गिरावट दर्ज की ही जाती है।

कम रहता है तापमान

सामान्‍य तौर पर झारखंड की राजधानी रांची के शहरी इलाकों से कांके क्षेत्र का तापमान अपेक्षाकृत कम रहता है। दोनों के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्‍स‍ियस तक का अंतर देखा जाता है।

मेंटल हॉस्पिटल के लिए विख्‍यात

रांची का कांके इलाका मेंटल हॉस्पिटल के लिए विख्‍यात है। यहां सरकारी और गैर सरकारी तीन हॉस्पिटल स्थित हैं। सरकारी अस्‍पतालों की स्‍थापना आजादी से पहले हुई है। बताया जाता है कि यहां की जलवायु देखकर ही अस्‍पताल का निर्माण अंग्रेजों ने कराया था।

तापमान में ऐसे गिरावट

21 नवंबर

अधिकतम : 31.3

न्‍यूनतम : 22.4

22 नवंबर

अधिकतम : 28.6

न्‍यूनतम : 17.5

23 नवंबर

अधिकतम : 26.4

न्‍यूनतम : 14.6

(नोट : आंकड़े बिरसा कृषि विश्‍वविद्यालय के हैं। तापमान डिग्री सेल्‍स‍ियस में)