पूर्व कृषि मंत्री नलिन सोरेन चुने गये उत्कृष्ट विधायक, होंगे सम्मानित

झारखंड
Spread the love

रांची । झारखंड के पूर्व कृषि मंत्री नलिन सोरेन उत्कृष्ट विधायक चुने गये हैं। झारखंड विधानसभा के 20वें स्थापना दिवस समारोह में उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। विधायी उत्कृष्टता पुरस्कार चयन समिति की गुरुवार को हुई बैठक में उनका चयन किया गया। नलिन सोरेन सातवीं बार शिकारीपारा विधानसभा सीट से चुनाव जीते हैं। नलिन सोरेन 1990 से विधानसभा चुनाव में लगातार विजयी रहे हैं।

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो के कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय में विधायी उत्कृष्टता पुरस्कार चयन समिति की बैठक हुई। उक्त बैठक में उत्कृष्ट विधानसभा कर्मी का चयन भी किया गया। इनमें शिशिर कुमार झा, सोमेन कुमार शिव, लक्ष्मी मछुआ, मनोज कुमार, हेलेना कंडुलना शामिल हैं। इसके अलावा कोविड काल मे किये गए कार्य के लिए रिम्स की रामरेखा को भी विशेष पुरस्कार दिया जाएगा। इन्हें झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर 22 नवंबर, 2020 को पुरस्कृत किया जाएंगा।