फुटबॉल के महान खिलाड़ी डिएगो माराडोना का 60 साल की उम्र में निधन

खेल दुनिया
Spread the love

अर्जेटीना । फुटबॉल के महान खिलाड़ी डिएगो माराडोना का बुधवार को निधन हो गया। वे 60 साल के थे। उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। दो सप्‍ताह पहले ही उनकी सर्जरी हुई थी।

अर्जेंटीना की मीडिया के अनुसार 60 साल के डिएगो माराडोना का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। दो सप्ताह पहले ही उन्हें ब्रेन में क्लॉट की वजह से सर्जरी करानी पड़ी थी। उन्‍हें डिएगो माराडोना को सर्वकालिक महान फुटबॉलर कहा जाता है।

अर्जेंटीना को 1986 फुटबॉल वर्ल्ड कप जिताने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। उन्‍होंने वर्ष 1976 में फुटबॉल की दुनिया में कदम रखा। इसके एक दशक बाद उनकी कप्तानी में अर्जेंटीना ने 1986 का विश्व कप जीता। इस दौरान उन्होंने खेल के इतिहास के दो यादगार गोल भी किए। 

इस बेहतरीन खिलाड़ी के कद का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके देश अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में 9 फीट ऊंची उनकी प्रतिमा लगी है। साल 2018 में डिएगो माराडोना के 58वें जन्मदिन का जश्न मनाते हुए उनकी पहली कांसे की प्रतिमा का अनावरण किया गया था।

इस प्रतिमा में इंग्लैंड के खिलाफ उनके गोल को दर्शाया गया है, जो 20वीं शताब्दी का सर्वश्रेष्ठ गोल चुना गया था। यह प्रतिमा ब्यूनस आयर्स में अर्जेंटिनोस जूनियर्स क्लब स्टेडियम के समीप है। माराडोना ने 1976 में यहीं से पदार्पण किया था।