नदी, तालाबों में छठ कर सकते हैं श्रद्धालु, झारखंड सरकार ने दी इजाजत, सीएम ने की यह अपील

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची । नदी, तालाबों में श्रद्धालुओ छठ कर सकते हैं। झारखंड सरकार ने इसकी इजाजत दे दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जन भावनाओं को देखकर सरकार ने यह निर्णय लिया है। नदी, तालाबों में सोशल डिस्टेंसिंग, सेनिटाइजिंग, मुंह में मास्‍क लगाकर और 2 गज की दूरी बनाकर लोग छठ मनाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हजारों लोग अपने-अपने घरों में ही बर्षों से छठ मनाते आ रहे हैं। इस बार वक्त बहुत विपरीत है। आम जीवन के लिए आम नागरिक के लिए। कोरोना का संक्रमण अभी भी वातावरण में है। इसका कोई इलाज नहीं है। यह भी हम सब जानते हैं। इसका इलाज खुद के हाथों में है। इसे ध्यान में रखकर अधिक से अधिक घरों में ही इस त्योहार को मनाएं। यह मेरी अपील होगी।