अखिल भारतीयवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन अधिवेश शुरू, नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पद संभाला

झारखंड
Spread the love

रांची । अखिल भारतीयवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन 26वां दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ शनिवार को हुआ। अधिवेशन का शुभारंभ हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की। अधिवेशन की शुरुआत झंडोत्तोलन से किया गया। राष्ट्रीय अधिवेशन झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, महामंत्री पवन शर्मा के आतिथ्य में किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान जूम एप के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सर्राफ ने नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया को पदभार सौंपा। कार्यक्रम के दौरान सम्मेलन की स्मारिका का विमोचन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड विधानसभा के स्पीकर रवींद्र नाथ महतो एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय एवं श्रीमती अलका बांगड़ थे। कार्यक्रम में देश के विभिन्न कोनों से प्रतिनिधि वर्चुअल बैठक में सम्मिलित हुए। अपनी-अपनी बातों को समिति के समक्ष रखा। कार्यक्रम के अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष का अभिनंदन समारोह किया गया। इसके बाद विषय निर्वाचन समिति की बैठक मारवाड़ी भवन में आयोजित गई।

नव-निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया ने कहा कि पूरे देश में समाज के सभी व्यक्तियों को एक सूत्र में आबद्ध करने की दिशा में सफल और सार्थक कार्य संपन्न कराने के लिए सम्मेलन की संगठित शक्ति को और ज्यादा मजबूत करेगी।

झारखंड प्रदेश एवं राष्ट्र से आए सामाजिक विद ने अपना निबंधन कराया। रांची जिला, प्रदेश और राष्ट्र से आए सदस्यों ने पहले दिन अधिवेशन का आनंद लिया। रांची जिला से 100 लोगों ने निबंधन कराए। प्रांत और राष्ट्र से आए 100 सदस्यों ने निबंधन कराया। यह जानकारी अधिवेशन के उपस्वागत मंत्री सह मीडिया प्रभारी अमित शर्मा ने दी।

आज के कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजपुरोहित, पवन गोयनका, कैलाश, भागचंद पोद्दार, विनय सरावगी, राजकुमार केडिया, निर्मल काबरा, तारा चंद,  प्रांतीय अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, अशोक भालोठिया, शिवहरी बंका, अमित शर्मा, मनोज बजाज, पवन पोद्दार, रवि शंकर शर्मा, कमल केडिया, पवन शर्मा, अशोक नारसरिया, ललित पोद्दार, विनय अग्रवाल, विनोद जैन, मनजीत जाजोदिया, सुरेंद्र अग्रवाल, प्रवीन जैन छाबड़ा, विष्णु प्रसाद, कौशल राजगढ़िया, मनीष लोधा, अमित चौधरी, ओमप्रकाश राजोरिया, अशोक मोदी, ज्ञान चंद शर्मा, प्रमोद, प्रमोद बाजल, बासुदेव प्रसाद गुटगुटिया, स्वागत अध्यक्ष विनय सरावगी और स्वागत मंत्री सुरेश चंद्र अग्रवाल सहित अन्‍य मौजूद थे।